शुक्रवार, 31 जनवरी 2025

Vitamin A/ Vitamin ए।

  आज हम व्हिटॅमिन ए के बरे मे जानेंगे , तेल युक्त पदार्थ मे घुलने वाला व्हिटॅमिन ए, सभी सजीव को जीने के लिए और अच्छी सेहत के लिए अनिवार्य हैं। विटामिन ए  की कमी के कारण आप को रात को दिखाना बंद हो सकता है, और आप को कलर ब्लाइंडनेस हो सकता है, यानी आप को कलर में का फर्क नहीं पता चलेगा । विटामिन ए सबसे ज्यादा गाजर और गाय का दूध में पाया जाता है।

।। धन्यवाद।।

सोमवार, 23 दिसंबर 2024

Vitamin C / विटामिन सी।

आज हम विटामिन सी के बारेमे जानेंगे , यह बहुत ही महत्व पूर्ण विटामिन है। इस विटामिन की शरीर को बहुत ही ज्यादा जरूरद होती है, यह ऐसा विटामिन है जिसे रोजाना शरीर को इसकी अवशकता होती है, इस विटामिन को आप शरीर में स्टोर करके नही रख सकते , इसकी कम मात्रा होने पर शरीर में रोग की उत्पति होती है, और अगर ज्यादा मात्रा हो तो इसका कोई नुकसान नहीं होता , यह आपके पेशाब के माध्यमसे शरीर के बाहर निकल ज्याता है। इसका सबसे अच्छा और सस्ता स्रोत आमला है, फिर संतरा , नींबू, वर्गीय फल में ज्यादा विटामिन सी की मात्रा होती है। कही सब्जियो मे भी व्हिटॅमिन सी पाया जाता है!

!! धन्यवाद!!


शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024

What is Probiotics/प्रोबायोटीक्स् क्या है!

 आज हम (Probiotics) प्रोबायोटीक्स् के बरे मे जनेंगे, प्रोबायोटीक्स् एक फ्रेंडली bacteria हैं जो हमारे आंत(intestines )मे होता हैं, जो हमें बहुत सरी बिमरियो से बचाता हैं, यह bactiria हमारी रोग प्रतिकार शक्ती को बाढता हैं, ऑर हमारे सफेद blood cell को भी बडाता हैं, इसका मुख्य कारण यह है की हमारे पचन शक्ती को बहुत तेजी से बदता हैं, हमें अपने रोजना आहार मे प्रोबायोटीक्स् लेना चाहिए!

!! धन्यवाद!!

शुक्रवार, 19 जनवरी 2024

Vitamin D/ विटामिन डी।

 विटामिन डी,जो ऐसा विटामिन है जिसे दुनिया के सभी लोग जानते है। विटामिन डी, हमे सूरज की रोशनी से मिलता है। सबेरे सबेरे सूरज की जो हल्की किरण आती हैं उसमे बहुत ज्यादा विटामिन डी होता है, इससे हमारी हड्डियां मजबूत होती है।  विटामिन डी का दूसरा भी सोर्स है, जिसे हमें कॉर्ड लीवर ऑयल द्वारा मिलता है, कॉर्ड नाम की एक मछली है , जिसके लीवर में से जो ऑयल निकलता है उसमे विटामिन डी पाया जाता है।

!! धन्यवाद!!

शुक्रवार, 5 जनवरी 2024

Types Of Vitamin/ विटामिन के प्रकार।

 आज हम विटामिन के प्रकार जानेंगे। विटामिन के दो प्रकार होते है,  एक पानी में घुलने वाला और दूसरा fat(चर्बी , मेद) में जमा होने वाला। एक जो हमे प्रतिदिन उसका सेवन करना पड़ता है । और जो दूसरा है उसे शरीर fat के अंदर जमा करके रखता है, याने वह विटामिन शरीर के अंदर जमा चर्बी में स्टोर करके रहता है, शरीर को जब चाहे जितनी जरूरत होती है उतना वह चर्बी में जमा विटामिन का उपयोग करता है। विटामिन सी और विटामिन बी,यह दोनों विटामिन शरीर के अंदर रोजाना लेना पड़ता है और यह विटामिन शरीर अपने अंदर जमा करके नही रखता है। इसे रोजाना लेना पड़ता है। और बाकी के जो विटामिन है जैसे , विटामिन, ए, के, ई, । इसे शरीर चर्बी में स्टोर करके रखता है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत करता है।

!! धन्यवाद!!

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023

FISH ESSENTIAL/ मछली के बरेमे जानकारी।

 खरीदने के लिए मछली चुनते समय विचार करने योग्य कई प्रमुख बिंदु  हैं, जैसे दृष्टि, और गंध,

और मछली की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए स्पर्श की आवश्यकता होती है, जितनी आप ताजी और फ्रेश मछली खरीदोगे उतानही पकने के बाद अच्छा स्वाद आयेगा। आप मछली को किसी भी प्रकार से खा सकते है, जैसे फ्राय, ग्रील, तंदूरी, पकाकर, स्टीम, जापानी लोक फिश को कच्चा ही खाते है, उसे एक प्रकार के चावल में डालके नूरी wrap से बंद करते है, उसे वे लोग "सुशी" कहते हैं।
मछली को श्रावण मास में ज्यादा करके नही खरीदते है, क्यों की उस वक्त उनका प्रजनन का समय रहता है । मछली के अंडे भी लोग बड़े चाव से खाते है। सेरजन नाम के मछली के अंडे बहुत महंगे मिलते है।

!!धन्यवाद!!  


सोमवार, 25 दिसंबर 2023

About Peanut/ मूंगफली क्या है।

मूंगफली  दाल के परिवार से है। यह मध्य और दक्षिण अमेरिका के मूल निवासी है।अब यह हर देश में उगाई जाती है, जैसे अमेरिका, भारत, इंडोनेशिया,चाइना, नाइजीरिया, इसका मूल कारण यह है की यह जमीन के अंदर उगाई जाती है। मूंगफली को अंग्रेजी में , ग्राउंडनट, पीनट , और अर्थनट भी कहते है, यह जमीन के अंदर शेल में उगती है, आज मूंगफली को हर प्रकार से खा सकते है, खाने में इसका उपयोग होता है, इससे पीनट बटर सॉस बनता है, जिसे आप ब्रेड के ऊपर लगाके सुबह नाश्ते के समय खा सकते है। मूंगफली में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, इसमें बादाम से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। यह सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता ह। पर इसे जैन धर्म के लोग नही खाते है। क्यों की वे लोग जमीन के नीचे उगाई हुई कोई भी चीज नही खाते है।

!! धन्यवाद!!



गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

BAY LEAF/ तेज पत्ता।

 तेज पत्ता पूर्वीय भूमध्यसागरीय इलाके का मूल निवासी है। पर सबसे लंबे समय से उत्तरीय यूरोप में और दक्षिण अमेरिका में  इसकी खेती की जाती है। तेज पत्ता कि खेती गर्म इलाको में अच्छी होती है। इसकी सुगंध मीठी होती है, इसका स्वाद कपूर और जायफल जैसा होता है, यह सूखने के बाद और ज्यादा स्वाद पूर्ण होता है। तेज पत्ता का उपयोग बहुत सारे व्यंजनों में होता है। हर एक देश में इसका उपयोग स्वाद बड़ने के लिए किया जाता है। चाय में तेज पत्ता डालके इसका स्वाद बड़ा सकते हो।

!! धनयवाद!!



सोमवार, 18 दिसंबर 2023

What Is Cilantro/ धनिया पत्ता के बरेमे जानेंगे।

 धनिया पत्ता भूमध्य सागर के मूल निवासी है, ज्यादा करके पश्चिमी एशिया मे धनिया उगाया जाता है, धानिया अब सभी देशो मे खाणे का स्वाद बदने के लिये पक कला मे उपयोग होता है, जैसे, भारत, अमेरिका, थाई, पोर्तुगाल , और अन्य देश, पश्चिमी पाक कला में धनिया के बीज का ज्यादा उपयोग किया जाता है, हमे धनिया हर प्रकार के व्यंजोनेमे दिखाई देता है, जैसे चटनी हो या थाई डिश की डिप सॉस हो, मछली के साथ, मिट , और हर प्रकार के सब्जियों में ताजा हरा धनिया पत्ता का भरपूर उपयोग किया जाता है। इसे इंग्लिश में सिलेंट्रो या फिर      ट्रेफ़ोइल कह जाता है, हम भारत में इसे हरा धनिया कहते है। 

!!धन्यवाद!!



बुधवार, 13 दिसंबर 2023

What Is Mugwart/मुगवॉर्ट क्या है।

 मुगवॉर्ट एक प्रकार का हर्ब है।   यह कई आवासों में जंगली रूप से उगता है।पूरे यूरोप, एशिया और अधिकांश देशों में

उत्तर और दक्षिण अमेरिका में इसे पाया जाता है. इसका सुगंध
जुनिपर बेरी और काली मिर्च जैसा होता है। यह  हल्का तीखा
पुदीना जैसा  और इससे मिठास की महक आती है। इसका स्वाद अंत में थोड़ा कड़वा होता है। इसे जदातर मछली, चिकन , मटन आदि को मेरिनेट करने के लिए उपयोग करते है, इसे ज्यादातर जापानी लोक इस्तमाल करते है, इसे सोबा नूडल और एशिया में खाने के मसाले में इसका उपयोग करते है।


शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023

DIFFERENT BETWEEN LIME AND LEMON/ लाइम और लेमन में क्या अंतर है।

 आज हम लाइम और लेमन इन दोनो का फर्क जानेंगे . हम जब सब्जी मंडी में नींबू खरीदने जाते है , तब वहा हमे दो तरह के नींबू दिखाई देते है, एक एकदम हरा और गोल आकार का होता है, और तबाने पर कड़क मालूम होता है, उसे लाइम कहते है, और जो पीला और दबाने पर नरम मालूम होता है, उसका अंडे के जैसा आकर होता है, उसे लेमन कहते हैं। लाइम बहुत ही खट्टा और थोड़ा कड़वा होता और उसके अंदर रस कम होता है। और लेमन उतना खट्टा नही होता पर उसमे रस बहुत ज्यादा होता है। लाइम भारत में ज्यादा पाया जाता है, और लेमन की उत्पति अफ्रीका में हुई है। दोनो में भी विटामिन सी की मात्रा होती है, विटामिन सी स्वस्थ के लिए अच्छा होता है।

!!धन्यवाद!!

                         यह लाइम है
                           यह लेमन है


मंगलवार, 5 दिसंबर 2023

HISTORY OF OKRA/ भिंडी का इतिहास ।

 आज हैं भिंडी के बारे में जानेंगे, भिंडी एक भारतीय नाम है, पर कही देशों में इसे अलग अलग नाम से जाना जाता है, कई पे (OKARA)ओकरा, कही पे (LEDY FINGER) लेडी फिंगर के नाम से जाना जाता है । भिंडी एक उष्णकटीबंधीय क्षेत्र में उगाई जाती है, इसकी उत्पत्ति इथोपिया में हुई ( अफ्रीका के एक जगह का नाम) उसके बाद वह पूरे अफ्रीका में फेल गई, दुनिया घूमने वाले कई जहाजों ने इसको पूरे विश्व में फैला दिया, आज दुनिया के हर एक कोने में इसे पाया जा सकता है, भिंडी का स्वाद हल्का मीठा होता है, और जब इसे कटा जाता है तो इसमें से चिपचिपा रस निकलता है। सबसे अच्छी भिंडी गर्मी के मौसम में पाई जाती है। इसके अलावा भिंडी लाल रंग में भी पाई जाती है।

!!धन्यवाद!!



शनिवार, 2 दिसंबर 2023

WHAT IS RAVIOLI PASTA/ रवियोली पास्ता किसे कहते है।

 रवियोली एक इटालियन पास्ता का प्रकार है, जिसे स्टफ पास्ता , या भरा हुआ पास्ता भी कह सकते है, जिसे सूप में डालके खाते है, या पास्ता के किसी सॉस में डालके सर्व करते है, जैसे सफेद सॉस, लाल रंग का सॉस , (pesto) हरे रंग का सॉस, या फिर ऑलिव ऑइल या बटर में टॉस करके भी खाते है। इसके अंदर का मिश्राम आप किसी भी प्रकार का डाल सकते हो , यह आकार में बड़े या छोटे भी होते है। 

!!धन्यवाद!!



रविवार, 26 नवंबर 2023

TYPES OF BOILED EGGS/ हम उबले हुवे अंडे के बारेमे जानेंगे.

 आज हम उबले हुवे अंडे के बारेमे जानेंगे, boield egg, याने उबले हुवे अंडे के भी तीन प्रकार है। जब भी आप किसी अच्छे रेस्टारेंट या स्टार होटल में जावोगे , और अगर आप उबले हुवे अंडे की ऑर्डर दोगे, तो वह आपको चॉइस मिलेगी की आप को कौनसे प्रकार का उबाला हुआ अंडा चाहिए। आप ये सुनकर हैरान होंगे पर ये सच है। आप को तीन प्रकार बताए जाएंगे, पहिला, सॉफ्ट उबाला हुआ अंडा, दूसरा, मीडियम उबाला हुवा अंडा, और तीसरा , हार्ड उबाला हुवा अंडा, आपको इसमें से एक प्रकार चुनना है और वहा के सर्वर को बताना है, आप के मुताबिक वह आपको उबाला हुवा अंडा लाके देगा।


!!धन्यवाद!!



शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

WHAT IS ENGLISH BREAKFAST/इंग्लिश नाश्ते का एक प्रकार।

 इंग्लिश नाश्ता एक प्रकार है जो आपको सुबह के नाश्ते के मेनू में नजर आएगा , यह एक फुल प्लैटर नाश्ता है, इसमें आपको , चॉइस फ्रूट जूस, फ्रूट प्लैटर , याने इस फ्रूट प्लैटर में आपको , तीन या चार प्रकार के कट किए हुवे फ्रूट मिलेंगे, जैसे , तरबूज, पपाया, मेलोन, या फिर एप्पल, उसके बाद बेकरी बास्केट, फिर चॉइस ऑफ़ egg , याने कई प्रकार के अंडे के ऑमलेट,उसमे से आपको एक चुनना है, उसके बाद इसमें , बेकन, ham, चिकन सैसेजेस या फिर ग्रिल्ड फिश भी होती है , उसके बाद चाय , और कॉफी। यह बहुत ही हैवी नाश्ते का प्रकार है।

!!धन्यवाद!!



बुधवार, 22 नवंबर 2023

WHAT IS CONTINENTAL BREAKFAST/कॉन्टिनेंटल नाश्ता का प्रकार।

 दोस्तो यह एक प्रकार का नाश्ते का प्रकार है। इसमें आपको फिक्स नाश्ता मिलेगा । पर यह नाश्ता बहुत ही साधारण सा नाश्ता है। जब भी आप कॉन्टिनेंटल नाश्ता ऑर्डर करोगे तो आप को, उसमे आपको एक फ्रूट ज्यूस, या मिक्स कट फ्रूट का प्लैटर मिलेगा आपके चॉइस नुसार, उसके बाद ब्रेड बास्केट, या उसे बेकरी बास्केट भी कहते है, उस बास्केट में , croiso, दानिश पेस्ट्री, मुफीन, सिनेमन रोल , ऐसे कही मिक्स प्रकार रहेंगे। उसके बाद आपको चॉइस करना है चाय चाहिए या कॉफी। यह जो नाश्ते का पूरे प्रकार को कॉन्टिनेंटल ब्रेक फास्ट कहते है । 

!! धन्यवाद!!



शनिवार, 18 नवंबर 2023

WHAT IS AMERICAN BREAKFAST/ अमेरिकन नाश्ते का प्रकार

 अमेरिकन नाश्ते का एक प्रकार है जो आपको सुबह के नाश्ते के मेनू में नजर आएगा , यह एक फुल प्लैटर नाश्ता है, इसमें आपको , चॉइस फ्रूट जूस, फ्रूट प्लैटर , याने इस फ्रूट प्लैटर में आपको , तीन या चार प्रकार के कट किए हुवे फ्रूट मिलेंगे, जैसे , तरबूज, पपाया, मेलोन, या फिर एप्पल, उसके बाद बेकरी बास्केट, फिर चॉइस ऑफ़ egg , याने कई प्रकार के अंडे के ऑमलेट,उसमे से आपको एक चुनना है, उसके साथ ब्रेड भी चुनना है, आपको brown bread और white bread , इसमें से एक प्रकार का ब्रेड चुनना है। उसके बाद चाय , और कॉफी। और इसमें (🥣 सीरियल) याने कॉर्न फ्लेक्स wheat फ्लेक्स या मुसिली चुनना है , इसे आप ठंडे या गरम दूध के साथ खाते हैं।यह बहुत ही अच्छा नाश्ते का प्रकार है। जिसे सुबह हैवी नाश्ता पसंद है उनके लिए यह बहुत ही बाडिया नाश्ता है।


!!धन्यवाद!!



गुरुवार, 16 नवंबर 2023

WHAT IS SPANISH OMLETTE /स्पेनिश ऑमलेट

 स्पेनिश ऑमलेट एक ऑमलेट का प्रकार है, जो स्पेनिश देश के लोगो का पसंदीदा ऑमलेट है, वहा के लोग इस ऑमलेट को नाश्ते में बहुत पसंद करते है, स्पेनिश ऑमलेट बनाने के लिए इसमें आलू डाला जाता है, बिना आलू के इसे स्पेनिश ऑमलेट नही कह सकेंगे , इसमें आलू , भुना हुवा प्याज, काली मिर्च की पाउडर , धनिया पत्ता, यह सब डालकर स्पेनिश ऑमलेट बनाते है, इसे टोर्टिला ऑमलेट भी कहते है।

!! धन्यवाद!!



बुधवार, 15 नवंबर 2023

WHAT IS EGG BENEDICT.

 Egg Benedict, बनाने के पीछे एक कहानी है, एक दिन Mr. And Mrs. Benedict एक रेस्टारेंट में रोज सुबह का नाश्ता करने जाते थे, रोज जाने के वजह से उन्होंने सुबह के नाश्ते का हर एक डिश वह खा चुके थे, उन्हें अब कुछ नया खाना था, फिर उन्होंने chef को बुलाया और उनसे रिक्वेस्ट की , की हम आप के रेस्टारेंट की हर एक डिश खा चुके है, अब हमे कुछ नया खाना है , तो कृपया आप हमारे लिए कुछ नई डिश बनावो, chef kitchen में गए और उन्होंने इंग्लिश मफिन पे हाम (पोर्क का एक प्रकार) और poched egg रखके , उसके ऊपर duch हालोंडाइज सॉस डाल दिया , और उन्हें सर्व किया, Mr. And Mrs. Benedict नाया डिश देखके बहुत खुश हुवे और उन्हें वह डिश बहुत अच्छी भी लगी, उन्हीके नाम से egg Benedict डिश आज प्रसिद्ध हैं।

!! धन्यवाद!!



रविवार, 12 नवंबर 2023

WHAT IS SCRAMBLED EGG/स्क्रैंबल्ड अंडा

 आज हम एक अनोखा अंडे का प्रकार जानेंगे, जब भी आप किसी बड़े रेस्टारेंट या होटल में जातेहै, वह आप को कई सारे ऑमलेट के प्रकार सुनने , देखने मिलते है, उसमे से एक है स्क्रैंबल्ड egg , याने अंडे की भुर्जी, या बिखरा हूवा अंडा, भी कह सकते है, इसे बनाने के लिए , अंडे और फ्रेश क्रीम, या फिर आप मिल्क का उपयोग करते है, दो अंडे को एक कटोरी में डाल के अच्छे से फेट देने के बाद पैन में तोड़ा तेल , या बटर डाल के, फिर फेटा हुव ऑमलेट डाल के थोड़ा मिल्क या फिर फ्रेश क्रीम डाल ते है, और एक साथ मिक्स करते है, अंडा थोड़ा पकने के बाद निकलते है, इसे सेम भुर्जी के तरह बनाते है, पर इसमें अंडा मिल्क और खाली नमक डालते है, इसे स्क्रैंबल्ड egg कहते है। इसे आप ब्रेड के साथ या फिर आप ऐसे भी खा सकते है।

  !!धन्यवाद!!



शुक्रवार, 10 नवंबर 2023

WHAT IS ROYAL OMLETTE/ऑमलेट रॉयल

 आज हम ऑमलेट के एक अनोखे प्रकार के बारे में जानेंगे, यह एक बहुत ही महंगे प्रकार का ऑमलेट है, इस ऑमलेट को बनाने के लिए , उबली हुवी पलक , व्हिप क्रीम , (केक के ऊपर जो सफेद क्रीम डालते है, उसे व्हिप क्रीम कहते है, ) और इसे ग्रिल्ड पिंक सलमान फिश के साथ सर्व किया जाता है। पिंक सलमान एक नॉर्वेजन फिश है, नॉर्वे देश की गुलाबी फिश है, इसका अंदर का मांस गुलाबी रंग का होता है। इसीलिए इसे पिंक सालमन कहते हैं। इस ऑमलेट को रॉयल ऑमलेट कहते है।

!!धन्यवाद!!



मंगलवार, 7 नवंबर 2023

WHAT IS FLOPPY OMLETTE/फ्लोपी ऑमलेट

 फ्लोपी ऑमलेट एक प्रकार का ऑमलेट है, इसे बनाने के लिए दो अंडे को एक कटोरी में डालके, एक काटे वाले चमच के साथ बहुत देर तक फेट ते है, ऐसा करने से अंडे में एक तरह का झाग जैसा बन जाता है, और काफी ऊपर तक आता है। जैसे हम सर्फ को पानी में डालकर हात से हिलाने पर जैसा झाग बनाता है, वैसा ही अंडे के साथ करते है। अच्छे से झाग बनाने के बाद उसे ऑमलेट पैन में डालते है, इस ऑमलेट को मोटाई बाकी के ऑमलेट के तुलना में ज्यादा होती है, और यह ऑमलेट सॉफ्ट भी होता है, दोनो बाजू से पकने के बाद इसे पैन निकाला जाता है। आप इसे ब्रेड के साथ खा सकते है या फिर ऐसे भी खा सकते है।

!!धन्यवाद!!



रविवार, 5 नवंबर 2023

WHAT IS OVER EZEY OMLETTE/ओवर इजी ऑमलेट

 ओवर इजी ऑमलेट का एक प्रकार है। बहुत ही आसान सा यह ऑमलेट का प्रकार है, इसे बनाए के लिए कोई मसाला या और किसी चीज की जरूरत नही होती , इसे बनाने के लिए एक पैन ने बटर या ऑइल डालते है, उसके बाद दो आंडो को फोड के डालते है, नीचे का भाग पकने के बाद उसे पलटी करते है , और तुरंत कुछ सेकंड के बाद निकालते है, उसे ओवर इजी ऑमलेट कहते है, उसके बाद उसके ऊपर काली मिर्च पाउडर और नमक डाल के ब्रेड के साथ खाते है।

!! धन्यवाद!!



गुरुवार, 2 नवंबर 2023

WHAT IS MASALA OMLETTE/मसाला ऑमलेट

मसाला ऑमलेट को तो सभी लोग जानते है, यह एक भारतीय स्टाइल में बनाया जाने वाला ऑमलेट का एक प्रकार है। इसे बनाने के लिए, दो अंडे, और जो मलासा इसमें डालते है । वह टोमाटो, धनिया पत्ता, कांदा,हरी मिर्च , और थोड़ा नमक, इस मिश्रण को मसाला कहते , अगर आप मसाला ऑमलेट ऑर्डर करोगे तो उसने यह मिश्रण होगा , इसे आप well done, याने अच्छे से पका हुवा या फोल्ड ऑमलेट , भी ऑर्डर कर सकते है, यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे आप ब्रेड के साथ खा सकते है, अगर आप घर पे बनाते है तो रोटी के साथ खाने को अच्छा लगता है ।

  !!धन्यवाद!!



बुधवार, 1 नवंबर 2023

ABOUT POCHED EGG/पानी में पकाया हुवा ऑमलेट का प्रकार

 ऑमलेट बनाने के कई प्रकार है, पर सभी को पैन में तेल से बनाया जाता है, पर ऑमलेट बनाने का एक ऐसा भी प्रकार है जिसे पानी में पकाया जाता है।उसे अंग्रेजी में poched egg कहते है। याने पानी में पकाया गया अंडा, एक पैन में पानी पूरी तरह से गर्म होने पर उसमे थोड़ा नमक और विनेगर दालदे, और फिर उसमे अंडा , फोड के दाल दे, जब वो पकेगा तब हम उसे poched egg कहेंगे, इसमें भी ३ प्रकार होते है, एक होता है १)runny poched egg, २) medium poched egg, ३)Hard poched egg,। इसके बाद उसे निकालके ब्रेड के ऊपर रखके खाते है। 

!!धन्यवाद!!








रविवार, 29 अक्टूबर 2023

WHAT IS FRIED EGG/फ्राइड एग

 ऑमलेट बनाने के कई प्रकार है, उसमे से एक है फ्राइड egg, इसका मतलब यह नहीं है , की ये तेल में पूरी तरह तला हुआ है, इसाका मतलब यह है की ये दो अंडो से बना हुवा ऑमलेट है, याने दो अंडो को फोड के ऑमलेट पैन में डाल दे, पर ध्यान रहे उसमे जो पीला भाग जो रहता है वह फूटने न पाए, नीचे के बाजू से पकने के बाद उसे पलटी करदे,  दोनो बाजूसे पके हुवे ऑमलेट को फ्राइड egg , कहते है, इसके ऊपर आप काली मिरी की पाउडर और नमक डालकर , ब्रेड के साथ खा सकते हो। 

!!धन्यवाद!!



शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023

WHAT IS EGG BHURJI/भूर्जी

 अंडे का यह प्रकार भारत में बहुत ही प्रसिद्ध है, आप को कर एक रेस्टुरेंट में आसानी से मिलेगा, इसे बनाना बहुत आसान है, अंडे को फोड कर अच्छे में मिक्स करने के बाद , एक पैन ने या तवे में बटर या तेल डालकर , उसपे टमाटो , धनिया पत्ता, कांदा हरी मिर्च, उसके बाद मिक्स किया हुवा अंडा डालकर , इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करते है । इसी को भुर्जी कहते है इसे आप नरम पाव या ब्रेड के साथ या रोटी के साथ खा सकते है। कही जगह पर , टोमाटो, धनिया पत्ता, कांदा हरी मिर्च और कई तरह के मसाले भी डालते है, जैसे हल्दी , धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा गरम मसाला । 

  !!धन्यवाद!!



बुधवार, 25 अक्टूबर 2023

WHAT IS BULLS EYE/बैल के आंखों वाला ऑमलेट

 आज हम अंडे के एक प्रकार के बारे में जानेंगे, जिसे इंग्लिश में bulls eye कहते है, याने बैल के आंखों के जैसे दिखने वाला ऑमलेट, जब आप बड़े फाइन डाईन , या बड़े स्टार होटल में नाश्ते के लिए जाते है , और जब आप ऑमलेट का ऑर्डर देते है, तो वहा का सर्वर आपको ऑमलेट के कई प्रकार बताता है, उसमे से एक है बुल आई, यह ऑमलेट दो अंडे से बनता है, ऊपर से ये कच्चा रहता है और खाली एक साइड से पका हुवा रहता है,याने नीचे के साइड से, इसे ऑमलेट के पैन में दो अंडे को , डायरेक्ट फोड के डालना है, इसका पीला भाग को फोड़ना नही है, उसे वैसा ही रखना , जब ये नीचे से पाक जायेगा , तभी उसे आराम से निकलना है, तब वह बैल के आंखों जैसा दिखेगा , उसिको बुल आई, ओमलेट कहते है।

!!धन्यवाद!!



रविवार, 22 अक्टूबर 2023

WHAT IS SAGE /सेज साल्विया प्रजाति क्या है?

 सेज उत्तरी भूमध्य सागर के मूल निवासी हैं। उनकी बनावट, मखमली पत्तियों की विशाल विविधता - हल्के भूरे-हरे से लेकर चांदी या सोने के जैसे और  साथ में हरे रंग के छींटों के साथ-साथ बैंगनी कलर की गहरी पत्तियां - उन्हें आकर्षक बगीचे के पौधे के साथ-साथ मसाला के रसोइयों के भंडार में एक अमूल्य जोड़ बनाती है। . सेज हल्का, मांसल और बाल्सेमिक हो सकता है, या कसैले नोट्स और गर्म तीखेपन के साथ अत्यधिक कपूरयुक्त हो सकता है। आम तौर पर, विभिन्न प्रकार की प्रजातियां आम सेज की तुलना में हल्की होती हैं और कुछ में स्पष्ट रूप से फलों की सुगंध होती है, अनानास सेज और ब्लैक करंट सेज की गंध उनके नाम के फलों की तरह होती है, जबकि क्लैरी सेज में मस्कट अंगूर की नाजुक सुगंध होती है। सेज को सलाद , सूप , चिकन, ऐसे विभिन्न खाने में स्वाद बढ़ता है। इसका उपयोग दवाई की तौर पे भी किया जाता हैं।

!!धनयवाद!!




गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023

ABOUT ROSEMARY/रोज़मेरी के बारे में

 भूमध्यसागरीय मूल निवासी, लेकिन लंबे समय से पूरे यूरोप और उत्तरी अमेरिका के समशीतोष्ण क्षेत्रों में खेती की जाती है। रोज़मेरी सबसे उत्तरी क्षेत्रों को छोड़कर सभी के लिए पर्याप्त रूप से उगाई जाती है। यह अत्यधिक सुगंधित, गर्म और चटपटा, रालयुक्त और थोड़ा कड़वा होता है, जिसमें पाइन और कपूर के नोट्स होते हैं, पत्तियों के कटने के बाद इसका स्वाद खत्म हो जाता है। फूलों का स्वाद पत्तियों की तुलना में हल्का होता है। रोजमेरी खाने का स्वाद बड़ाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है, बार में कॉकटेल बनाने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। इसे औषधि के रूप में भी इस्तमाल किया जाता हैं।

!!धन्यवाद!!



बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

WHAT IS THYME/ थाईम क्या है

 थाइम भूमध्यसागरीय  गर्म, शुष्क पहाड़ी पर जंगली रूप से उगाया जाता है, जहां इसका स्वाद ठंडे क्षेत्र की तुलना में कहीं अधिक होता है। यह एक प्रकार की औषधी वनस्पती है. पुराने जमाने मे इसका उपयोग शव के उपर रखने मे कीया जाता है . और तो इसका उपयोग मंदीरोमे धुप करने मे इसका उपयोग किया जाता था . आज थाइम रसोईका स्वाद बडाने मे मदत करता है . और कई प्रकार के औषधी बनाने के लिये इसका उपयोग होता है. थाईम की चाय भी बनाके पीते है . इसका स्वाद पूरे पौधे में गर्म, मिट्टी जैसी और मिर्च जैसी सुगंध आती है। स्वाद मसालेदार है, जिसमें लौंग और पुदीना, थोड़ा कपूर और मुंह को साफ करने वाला स्वाद होता है। थाइम की कई किस्में रसोइये को विभिन्न स्वादों का खजाना प्रदान करती हैं।

थाइम में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, विटामिन सी, विटामिन ए मौजूद होता है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो बीमारियों से बचाव करने में मदत करता है।

!!धन्यवाद!!



सोमवार, 16 अक्टूबर 2023

WHAT IS SUNNY SIDE UP/सनी साइड अप

 आज हम अंडा बनाने के एक प्रकार के बारे में जानेंगे, वैसे तो आप ऑमलेट तो बहुत खाए होगे, पर जब आप किसी अच्छे होटल में , जैसे फाइव स्टार, फोर स्टार, होटल में सुबह का नाश्ता करने जवोगे , और वहा ऑमलेट ऑर्डर करोगे तो आपके पास कई तरह के ऑमलेट के ऑप्शन होंगे। उसमे से एक है सनी साइड अप, याने एक अंडे से बनाया गया हुवा ऑमलेट, जो आधा ही पका हुआ होता है, उसका ऊपरी भाग कच्चा हो , उसे सनी साइड अप कहते है, ऐसा ऑमलेट बनाने के लिए ऑमलेट का अलग से एक छोटा पैन आता है , जिसमे केवल ऑमलेट ही बनाया जाता है, उसमे आप कई प्रकार के ऑमलेट बना सकते है। पैन गरम होने के बाद उसके ऊपर अंडा फोड के डाले , उसके अंदर का पीला हुवा भाग को ना फोड़े, एक साइड पकने के बाद उसे पैन से निकले , जो ऑमलेट तयार हुवा उसे सनी साइड अप कहते हैं। जैसे सुरज सुबह के समय उगते हुवे दीखता है.

!!धन्यवाद!!



शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

ABOUT MUSHROOM /मशरूम के बारे में जानेंगे।

 जिसे हम मशरूम कहते हैं वह मिट्टी से पैदा होने वाले कवक के फलने वाले शरीर हैं, जो जीवित और मृत पौधों से प्राप्त पोषक तत्वों से जीवित रहते हैं। वे दुनिया के समशीतोष्ण क्षेत्रों में फलते-फूलते हैं और खाद्य पदार्थों में अलग-अलग स्तर की मिट्टी से उगते है और स्वादिष्ट स्वाद जोड़ते हैं। उनका स्वाद चरित्र और तीव्रता लगभग पूरी तरह से मशरूम के प्रकार पर निर्भर करती है। . अधिकांश खाना बनाने में बटन मशरूम का उपयोग करते हैं।उसमे एक कप और डंठल होता है, लेकिन सभी में नहीं, उदाहरण के लिए, पफबॉल गोलाकार होता है और डंठल कम होता है।मशरूम का मौसम गर्मियों के अंत से लेकर सर्दियों की शुरुआत तक रहता । पर मशरूम का DNA ना सब्जियों से मिलता है नही किसी प्राणी से , वह बिलकुल अलग है, और मशरूम के अंदर लगभग 70% से 80% पानी की मात्रा होती है, मशरूम में बहुत सारा पोटेशियम पाया जाता है , जो शरीर के लिए अच्छा होता है। 3500 प्रकार के मशरूम है, उसमे से हम कुछ ही प्रकार के मशरूम खाते है, इनमे अधिकतर जहरीले भी होते है।

!!धन्यवाद!!



बुधवार, 11 अक्टूबर 2023

AVOCADO/ आवोकाडो

 आवोकाडो मुल रूप से मध्य अमेरिका और कैरेबियन के मूल निवासी है, इस उष्णकटिबंधीय फल की आज दुनिया भर में 500 से अधिक किस्में लगाई जाती हैं। विभिन्न प्रजातियों के फल ढेलेदार-चमड़ी वाले, बड़े मैक्सिकन और ग्वाटेमाला प्रकार के होते हैं। आज अधिकांश व्यावसायिक किस्में बाद की दो किस्मों की संकर हैं, और उनमें हल्का, कुछ हद तक अखरोट जैसा स्वाद और चिकनी, तैलीय बनावट है। एवोकैडो, जिन्हें कभी-कभी उनके आकार के कारण एवोकैडो नाशपाती कहा जाता है,  मोनोसैचुरेटेड वसा (अच्छी किस्म) का असाधारण स्तर होता है, केले के समान ही पोटेशियम होता है, और सेब में पाए जाने वाले घुलनशील फाइबर की मात्रा लगभग दोगुनी होती है। इसे ज्यादा तौर पे सुबह के नास्ते के समय खाया जाता है . 

!!धन्यवाद!!



सोमवार, 9 अक्टूबर 2023

ABOUT TOMATO/ टमाटर के बारे मे.

 टमाटर एक उष्णकटिबंधीय पौधे का यह फल, जो लगभग सभी समशीतोष्ण जलवायु में उगाया जाता है, यहां तक ​​कि साइबेरिया में भी, दुनिया भर के परिवार में यह एक आवश्यक सामग्री है। आधुनिक किस्मों का रंग लगभग काले से लेकर पीला, नारंगी और लाल और लगभग सफेद, आकार और आकार में मटर के दाने से लेकर एक विशाल गोले तक होता है। और मीठे से लेकर तीखा एसिड तक स्वाद में, वैश्विक टमाटर क्लासिक, कमोबेश वैश्विक आकार के होते हैं, और इंद्रधनुषी रंगों में उपलब्ध होते हैं। चेरी टमाटर छोटे और गोल होते हैं, जिनमें चीनी की मात्रा अधिक होती है। बीफ़ स्टेक टमाटर बड़े होते हैं, आमतौर पर थोड़े टेढ़े-मेढ़े आकार के होते हैं, और मांसयुक्त बनावट वाले होते हैं। बेर टमाटर आकार में अधिक अंडाकार होते हैं, सर्वोत्तम सॉस बनाते हैं क्योंकि उनके गूदे में ठोस सामग्री अधिक होती है। पूर्व काल मे टोमॅटो का सेवन नही करते थे क्यूं की वह एक नाईट शेड वेजीटेबल था। याने वह बीना सुर्य प्रकाश के भी उग जाते है। 

!धन्यवाद!!



शनिवार, 7 अक्टूबर 2023

ABOUT GREEN PEAS/ हरी मार के बारे मे.

 टर्की, सीरिया और जॉर्डन के मूल निवासी, garden green ,या हरी मटर अब दुनिया भर के समशीतोष्ण क्षेत्र में उगाई जाती है। बगीचे की मटर से, जिसे खाने के लिए इसकी फली से निकाला जाता है, कोमल खाने योग्य फली वाली दो प्रकार की हरी मटर उपलब्ध हैं, स्नो मटर और शुगर स्नैप मटर। सीधे बेल से तोड़े गए, गार्डन मटर आश्चर्यजनक रूप से मीठे होते हैं, हालांकि संग्रहीत होने पर वे तेजी से मिठास खो देते हैं, शुगर स्नैप मटर और स्नो मटर में गार्डन मटर की तुलना में अधिक जड़ी-बूटियों का स्वाद होता है, शुगर स्नैप भी स्वादिष्ट मीठे होते हैं।



गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023

ABOUT GARLIC/ लहसुन के बारे मे जानेंगे

 मध्य एशिया में उत्पन्न, लहसुन ने दुनिया को जीत लिया है। इसके स्वादिष्ट तीखेपन और सभी प्रकार के व्यंजनों को समृद्ध करने की क्षमता ने इसे ग्रह पर लगभग हर रसोई में अपरिहार्य बना दिया है। प्याज़ की तरह, लहसुन एक सिर में उगाया जाता है जिसमें अलग-अलग कलियाँ होती हैं। प्रत्येक अपने स्वयं के पेपर रैप में, इसे कैसे तैयार किया जाता है इसके आधार पर, यह हल्का और मीठा या तेजी से गर्म और गंधयुक्त हो सकता है। इसकी दो उप-प्रजातियां हैं, सॉफ्टनेक लहसुन लागू होता है, कागजी तना, जबकि हार्डनेक एक लंबा, वुडी डंठल पैदा करता है, जिसके अंत में एक बीजपोड होता है जो फूल और बल्बिस्ट पैदा करता है। पर लहसुन को जैन धर्म ( समाज) अपने खाने मे वर्जित करते है. वे लोग जमीन के नीचे उगाई गयी केई भी सब्जी नही खाते.

!!धन्यवाद!!



मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023

ABOUT FRESH GREEN BEANS/ताजी फलियाँ क्या है.

 नई दुनिया की खोज से पहले. यूरोप में लोगों के लिए उपलब्ध एकमात्र पुलाव ब्रॉड (fresh green beans),या फवा बीन्स थे। नई दुनिया की फलियों को स्वीकार होने में ज्यादा समय नहीं लगा। आज हर जगह समशीतोष्ण क्षेत्रों में इन्हे उगाए जाते हैं और सैकड़ों प्रकार के होते हैं, कुछ खाने योग्य फली वाले होते हैं जिन्हें पूरी तरह से खाया जाता है और अन्य जिन्हें खाने के लिए फली से हटा दिया जाता है। उत्तरार्द्ध - तथाकथित शेल या शेलिंग बीन्स - वास्तव में सूखे बीन्स के ताजा संस्करण हैं जो आमतौर पर उपलब्ध होते हैं। 

!!धन्यवाद!!



रविवार, 1 अक्टूबर 2023

ABOUT LEEK/ लीक के बारे मे

 लीक संभवतः पूरे यूरोप में पाए जाने वाले जंगली प्याज के वंशज हैं। वे दुनिया भर के समशीतोष्ण क्षेत्रों में अच्छी तरह से बढ़ते हैं, खासकर उत्तर के ठंडे क्षेत्र में। लंबे, बेलनाकार टिकट, जो कसकर लपेटे गए पत्तों की कई परतों से बने होते हैं, जहां वे मिट्टी से ढके होते हैं वहां सफेद होते हैं और जहां प्रकाश के संपर्क में आते हैं वहां हरे होते हैं। पकाए जाने पर, लीक का स्वाद हल्का होता है, प्याज परिवार के अन्य सदस्यों की तुलना में अधिक संयमित होता है, लेकिन वे कच्चे के समान ही तीखे होते हैं.

!!धन्यवाद!!




शुक्रवार, 29 सितंबर 2023

ABOUT POTATOES / आलू के बारेमें

 आलू की उत्पत्ति 8000 वर्ष पूर्व दक्षिणी अमेरिका  में हुई थी। आज, वे दुनिया भर के लोगों का मुख्य भोजन हैं, मुख्य उत्पादक चीन, रूस, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के समशीतोष्ण क्षेत्र में स्थित हैं, आलू का आकार छोटी गेंदों से लेकर बड़े, मुट्ठी भर आकार के होते , और रंग में भिन्न होता है भूरे से गुलाबी, लाल, नीला और बैंगनी तक। उनका पका हुआ स्वाद उमामी से भरपूर होता है, पाँचवाँ स्वाद, जिसे 'स्वादिष्ट' कहा जाता है। चारों तरफ आलू की बनावट मोमी और आटे जैसी होती है, जो उन्हें रसोई में कई उपयोगों के लिए अच्छा बनाती है।

!!धन्यवाद!!



गुरुवार, 28 सितंबर 2023

ABOUT SWEET POTATO/शकरकंद के बारे मे .

 शकरकंद का संबंध सामान्य आलू से नहीं है, न ही रतालू से, जिसके साथ हम कभी-कभी भ्रमित हो जाते हैं। मध्य अमेरिका के मूल निवासी हे शकरकंद , अब वे दुनिया भर में मुख्य कार्बोहाइड्रेट खाद्य स्रोत बन गए हैं, और अब उष्णकटिबंधीय और गर्म, समशीतोष्ण क्षेत्र में व्यापक रूप से खेती की जाती है, अलग-अलग त्वचा और मांस के रंग के साथ शकरकंद की कई किस्में हैं। पकाने के बाद, नारंगी-गुदे वाली किस्में मीठी, नम और मलाईदार होती हैं, सफेद या हल्के पीले गूदे वाली किस्मों की बनावट सूखी और मजबूत होती है।

!! धन्यवाद!!



सोमवार, 25 सितंबर 2023

ABOUT ASPARAGUS VEGETABLE/शतावरी के बारेमे जानेंगे .

 शतावरी ( Asparagus) दुनिया भर के समशीतोष्ण क्षेत्र में उगाई जाती है जहां गर्मियों में बारिश या सिंचाई से नियमित पानी मिलता है। इसकी मोटई भाले की मोटाई पेंसिल की मोटाई से लेकर आपके अंगूठे के आकार तक हो सकती है। सभी शतावरी ( Asparagus) या तो हरे या बैंगनी रंग के होते हैं. सफेद शतावरी, जिसे यूरोप में बहुत महत्व दिया जाता है, बस हरा शतावरी है जिसे प्रकाश से दूर उगाया गया है. हरे और बैंगनी शतावरी का स्वाद सबसे अधिक स्पष्ट होता है, जबकि सफेद शतावरी हल्का और मीठा होता है। शतावरी शरीर को काफी सारे फायदे देती है. यौन संबंध बडाने के लोये पुरुष इसका सेवन अधीक करते है. इसका आप सुप बनाके पी सकते है. या फीर इसे , उबालकर भी खा सकते है. 

!!धन्यवाद!!



शुक्रवार, 22 सितंबर 2023

ABOUT ARUGULA LETTUCE/अरुगुला के पत्ते के बारे मे जानेंगे.

  अरुगुला एशिया और दक्षिणी यूरोप का मूल निवासी है, अरुगुला दुनिया भर के सभी समशीतोष्ण क्षेत्रों में अच्छी तरह से बढ़ता है। जहां इसे रॉकेट, रुकोला और रोक्वेट के नाम से जाना जाता है। इसी तरह के अन्य पौधों को अरुगुला, डिप्लोटैक्सिस एरुकोइड और डी. मुरलिस के नाम से भी बेचा जाता है, जिन्हें अमेरिका और यूरोप में "वॉल रॉकेट" कहा जाता है, और बुनियास ओरिएंटलिस एक तीखी तुर्की किस्म है जिसे "रोक्का" के नाम से जाना जाता है। अरुगुला और वॉल रॉकेट के पत्ते हरे रंग के होते हैं जिनमें मिट्टी जैसा, अखरोट जैसा स्वाद होता है . जो केवल थोड़ा कड़वा होता है जब पत्तियां कोमल और युवा होती हैं . जैसे ही गर्म मौसम आता है, यह आक्रामक, काली मिर्च वाली गर्मी विकसित करता है, रोक्का बनावट में अधिक तीखा और अधिक मोटा होता है, और बेहतर होता है इसे पकाके खाना .

!!धन्यवाद!!




गुरुवार, 21 सितंबर 2023

ABOUT KALE LETTUCE/केल एक जंगली पत्तागोभी.

 केल एक दक्षिणी यूरोप की जंगली पत्तागोभी के परिवार से है.  यह ठंडी जगह पे उगाई जाती है. पर अभी इसे ठंडी जगह से गर्म जगह पर भी उगाई जाती है। घुंघराले पत्तों वाली स्कॉटिश किस्म सबसे अधिक परिचित है। इसमें मौजुद फ्रॉस्ट्स इसकी पत्तियों को मीठा कर देते हैं, जिनकी बनावट मुह मे चबाने जैसी और गोभी का थोड़ा सा कड़वा स्वाद होता है। केल का आप सलाद बनाकर खा सकते है . और इसको स्वस्थ शरीर के लीये ज्युस बनाने के लिये भी उपयोग कीया जाता है.

!!धन्यवाद!! 




सोमवार, 18 सितंबर 2023

HISTORY OF MUSTARDS SEED/सरसों के ईतीहास केबारेमे जानेंगे.

 आज हम सरसों के बारेमे जानेंगे. कली सरसों और सफेद और पीली सरसों दक्षिणी यूरोप और पश्चिमी एशिया की मूल निवासी हैं, भूरी सरसों भारत की मुल नीवासी है, सफेद सरसों लंबे समय से यूरोप और उत्तरी अमेरिका में प्राकृतिक रूप से विकसित हुई है, मध्यकालीन यूरोप में, सरसों एक ऐसा मसाला था जिसे आम लोग खरीद सकते थे। 18वीं शताब्दी में फ्रांसीसियों ने इसमें अन्य सामग्रियां मिलानी शुरू कर दीं, साबुत सरसों के बीज में वस्तुतः कोई सुगंध नहीं होती है, लेकिन पीसने पर इसकी गंध तीखी होती है, पकाने से तीखी, मिट्टी जैसी सुगंध निकलती है, सरसों का तीखा स्वाद एक एंजाइम द्वारा निर्धारित होता है, जो पानी द्वारा सक्रिय होता है, अंग्रेजी सरसों का पाउडर ठंडे पानी से बनाया जाता है, जो इसके गुणों को विकसित करता है। 

!!धन्यवाद!!


शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

TABASCO SAUCE / Tabasco सॉस

 आज हम Tabasco सॉस के बारे में जानेंगे, दोस्तो Tabasco एक ऐसा सॉस है , जो करीब करीब हर एक restaurant में पाया जाता हैं, ज्यादा मात्रा में इटालियन और कॉन्टिनेंटल, reastaurant में पाया जाता है, यह एक tabasco नाम के मिर्ची से बनाया जाता हैं, मिर्ची एक विशिष्ठ लाल रंग की होने पर , उसे पेड़ से तोड़ा जाता है, उसके बाद उसे पीस कर बारीक किया जाता हैं, फिर उसे एक लकड़ी के संदूक में डाला जाता है, उसके ऊपर लकड़ी का ढक्कन लगाकर उसके ऊपर नमक डाला जाता है, नमक उस ढक्कन के ऊपर ज्यादा मात्रा में रखते है, फिर उस मिश्रण को तीन साल तक ऐसे ही रखते है, कुछ महीनो में , उस बारीक मिश्रण से gas निकलती है , लकड़ी की बारीक बारीक छेद से वह बाहर आती है, उसी छेद में से थोड़ा थोड़ा नमक उस मिश्रण में मिल जाता है, तीन साल बाद उसे निकलते है, वह बारीक मिश्रण इतना तीखा होता है, की उस तीखे पन को कम करने के लिए उसमे विनेगर डालते है , और ७५% तक  उसका तीखा पन कम करते है, और फिर वह मिश्रण बाजार में बेचने के लिए तयार होता है। इस Tabasco सॉस को Mcllhenny company बनाती है, जिसकी स्थापना १८६८ में Avery Island , Louisiana me हुई थी।

!!धन्यवाद!!



बुधवार, 13 सितंबर 2023

BHOOT ZHALOKIYA CHILLI/भूत झलोकिया मिरची

 आज हम भूत झलोकिया मिर्ची के बारे में जानेंगे। दुनिया में सबसे ज्यादा मिर्ची को खाया जाता है, सौ, से भी अधिक जाति के मिर्ची दुनिया में पाए जाते है, हर एक मिर्ची का स्वाद अलग अलग आता है, हर एक में कम ज्यादा तीखापन होता है, भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है। जो सबसे ज्यादा मिर्ची की उत्पाद करता है , सबसे ज्यादा भारत में मिर्ची की खेती की जाती है, मिर्ची खाने में स्वाद लाती है, पर कभी कभी ज्यादा मिर्ची खाने में डालने से , खाने का स्वाद बिगाड़ भी सकता है। आप मिर्ची के बहुत से प्रकार जानते होगे , पर आज हम भारत के एक बहुत ही तीखे मिर्ची के बारे में में जानेंगे, यह मिर्ची भूत झालोकिया , Ghost chilli के नाम से प्रसिद्ध है, ये दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची है। इसका। नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हैं, इसकी खेती , भारत के अरुणाचल प्रदेश, आसाम, मणिपुर और नागालैंड में की जाती हैं। 

!!धन्यवाद!!



मंगलवार, 12 सितंबर 2023

WHAT IS PEANUT/ मुंगफली क्या है.

 आज हम मूंगफली के बारे में जानेंगे। मूंगफली दाल के परिवारसे अति है, यानी इसकी गिनती दाल में होती है। मूंगफली की मुख्य पैदाइश मध्य और दक्षिण अमेरिका में हुई है। याने इसकी जन्म भूमि अमेरिका है। आज मूंगफली करीब करीब सभी देशों में उगाई जाती है, जैसे अमेरिका , चाइना, भारत, इंडोनेशिया, नैजेरिया, मूंगफली जमीन के नीचे उगती है, एक मूंगफली में एक दो या फिर तीन दाने होते है। मूंगफली को कई प्रकारसे खाने में उपयोग करते है। इसका तेल भी निकला जाता है। सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।

!!धन्यवाद!!




शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

WHAT IS QUINOA/क्विनोआ क्या है

आज हम क्विनोआ के बारे में जानेंगे। क्विनोआ दक्षिण अमेरिका में पाने जाने वाला एक प्रकार का (grain) धान है, जिसके दाने बहुत ही बारीक और गेहूं के रंग जैसे होते हैं। भारत में इसे बथुआ के नाम से जाना जाता है। अमरंथ नाम के फैमिली के अंतर्गत आता है। यह बहुत सारे पोशाक तत्व से भरा है , पर इसमें सबसे ज्यादा मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, फाइबर हमारे पेट में मौजूद सभी तरह के दुषिति को साफ करता है, और प्रोटीन हमे ताकत, शक्ति देता है। इसे हम कही तरीके से खा सकते हैl इसे हम सुबह pancake बनाके खा सकते है, ईसकी खीर भी बना सकते है, इससे हम सलाद भी बना सकते है , आपके स्वाद अनुसार इसे आप खा सकते है।

!!धन्यवाद!!





मंगलवार, 5 सितंबर 2023

WHAT IS LIQUEUR / लीक्यूर क्या है.

 आज हम लीक्युर के बारेमे जानेंगे, जब हम किसी भी flavours में spirit याने , शराब मिलाते है तब उसे हम लीक्युर कहते हैं। उस लीक्युर में flavours ज्यादा और शराब कम होती हैं।  उदाहरण देते हुवे बेलिस एक लिक्युर है इसमे कॅफी दुध की क्रीम थोड़ी सुगर और अंत में आयरीश व्हीस्की डालते है . 

!!धन्यवाद!!



गुरुवार, 24 अगस्त 2023

ABOUT VODKA AND HISTORY VODKA/ वोडका क्या है और उसका इतिहास।

 आज हम वोडका के बारे में जानेंगे, दोस्तो वोडका एक राशिया का पेय है , याने इसकी शुरवाय राशिया में हुई , पर और एक देश है, पोलैंड उनका ऐसा कहना है की इसकी शुरवात हमने ही की है , पर इसका कही भी लिखित सबूत नहीं है, इसीलिए हम रसिया को ही वोडका का जनक मानते है, वोडका का मतलब है पानी से बनाया हुव, वोडा का मतलब है पानी, वोडका एक साफ पानी जैसा दिखने वाला अल्खोलिक(जिसमे नशा है) पेय है। पहिला वोडका आलू (बटाटा) से बनाया गया , इसको दवाई को तोर पर बनाया गया था , बहुत ज्यादा बुखार को कम करने के लिए इसे इस्तमाल किया जाता था।

!!धन्यवाद!!



बुधवार, 16 अगस्त 2023

WHAT IS CHAMPAGNE/शैम्पेन क्या है उसके बारे मे जानेंग .

 आज हम शैम्पेन के बारे मे जानेंग . प्रान्स देश के अंतर्गत ऐक क्षेत्र आता है. उस क्षेत्र का नाम शैम्पेन हे. वहां जोभी स्पार्कलीग वाईन बनती है, उसे हम शैम्पेन कहते है. इसका सीधा अर्थ, प्रान्स के शैम्पेन जगह पर बनी स्पारकिलोग वईन को हम शैम्पेन कहेंगे . और बाकी के देशो और अन्य जगहो पर बानी स्पार्कलिंग वाईन को हम शैम्पेन नही कह सकते है . ऊसे हम स्पार्कलिंग वाईन ही कह सकते हे . शैम्पेन बनाने के लीये मुख्य तीन प्रकार के अंगुर (grapes) का उपयोग किया जाता है . एक Chardonnay  दुसरा  Pinot noir तीसरा Pinot Meunier इसमेसे पहीला जो अंगुर हे Chardonnay वह सफेद है बाकी के जो दो अंगुर है वे लाल रंग के है . फीर भी शैम्पेन का रंग सफेद होता है . जो दो लाल रंग के अंगुर है . उनकी त्वचा का रंग खाली लाल होता है . बाकी जो अंदर का पल्प रहता है वह सफेद ही  रहता है. इसीलिये शैम्पेन सफेद रंग की होती है .

हर एक  देश मे Sparkling वाईन को एक उलग नाम है . जैसे इटली मे जो Sparkling वाईन बनती है उसे  Prosecco.कहते है . स्पेन मे जो बनती है उसे  Cava कहते है . भारत ओर अन्य जगहो पर जो बनती है उसे Sparkling वाईन कहते हे .

!!धन्यवाद!!



शनिवार, 12 अगस्त 2023

WHAT IS DEFFERENT BETWEEN CHAMPAGNE AND SPARKLING WINE/ शाम्पेन और स्पार्कलींग वाईन मे क्या अंतर है .

हम CHAMPAGNE को SPARKLING वाइन कह सकते हैं. पर SPARKLING वाइन को CHAMPAGNE नाही काह सकते हैं. क्यु की शाम्पेन जीस क्षेत्र मे बनती है उस जगह का नाम शाम्पेन हे . वह क्षेत्र  प्रान्स मे है . इसीलिये प्रान्स के शाम्पेन क्षेत्र मे  जोभी sparlikng  वाईन बनेगी उसे हम शाम्पेन कहेंगे .

!!धन्यवाद!!


रविवार, 6 अगस्त 2023

WHAT IS MEAD/ मीड क्या है.

 आज हम जानेगे मीड क्या है . मीड एक प्रकार Alcoholic Beverage है. पर हम इसे बियर नही कह सकते क्यु की बीयर और मीड को . बनाने का प्रोसेस अलग है . मीड fermented Honey और पानी से बनाई जाती है.याने मीड का मुख्य सामग्री शहद और पानी है इसमे और अच्छे स्वाद के लीये,फल ओर कुछ खास किस्म के मसाले भी डालते है . उदाहरण , मार्केट मे Apple Cider मीड और Coffee मीड आपको देखने मोलेगी . मीड मे ज्यादा नशा नही होती, बीयर सेभी कम नशा मीड मे होती हे .

!!धन्यवाद!!



what is acid

acid..... the word ''acid'' comes from Latin acidus , meaning sour , all acids are sour some degree, sourness (acidity ) is ...